अनंत अंबानी की पदयात्रा का समापन, नीता अंबानी ओर राधिका मर्चेन्ट भी यात्रा मे शामिल द्वारकाधीश मंदिर में पहुंचा अंबानी परिवार

📝 Last updated on: April 18, 2025 6:50 pm
Anant Ambani

अनंत अंबानी: नमस्ते दोस्तों आज मे आप के लिए लाया हु वनतारा की ओर से एक बहुत ही अच्छी जानकारी यह जानकारी अनंत अंबानी सर की द्वारिका पदयात्रा की है, मुजे आप को बताते हुवे बहुत खुशी होती है की आज 6/4/2025 को अनंत अंबानी सर की यात्रा पूरी हुई है वह द्वारिका पहुँच चुके है,ओर सुबह मंगला आरती मे भाग लिया ओर आज की यात्रा मे उनके माता ओर उनकी पत्नी भी शामिल थे।

Anant Ambani
Anant Ambani

अनंत अंबानी ने लगातार दस दिनों की 115 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पूरी कर ली। उन्होंने 28 मार्च को जामनगर स्थित रिलायंस टाउनशिप वंतारा से यह यात्रा शुरू की थी, जिसमें प्रतिदिन 10-12 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस विशेष यात्रा का समापन आज रामनवमी के दिन द्वारकाधीश मंदिर में हुआ, जहां अनंत अंबानी ने अपना जन्मदिन भी मनाय

मां और पत्नी भी हुईं शामिल

anant ambani

पदयात्रा के अंतिम दिन अनंत अंबानी के साथ उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी सम्मिलित हुईं। यह उनके लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण था।

द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना

anant ambani

आज सुबह अनंत अंबानी ‘धीरूभाई अंबानी मार्ग’ से होते हुए द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। मंदिर के समीप स्थित मां गोमती नदी में उन्होंने पूजा की और मंगला आरती का लाभ लिया। इसके पश्चात शारदापीठ में भी पूजा अर्चना की गई। मंदिर तक पहुंचते ही पूरे मार्ग पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय समुदायों ने उनका भव्य स्वागत किया।

राधिका मर्चेंट का भावुक बयान

anant ambani

अनंत की पत्नी राधिका ने बताया कि अनंत की यह इच्छा थी कि वह शादी के बाद द्वारका तक पैदल यात्रा करें। यह उनका सपना था, जो आज पूर्ण हुआ। उन्होंने गर्व से कहा, वे अपना जन्मदिन भगवान द्वारकाधीश के साथ मना रहे हैं, मुझे बहुत गर्व है।”

अनंत अंबानी की भावनाएं

anant ambani

रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए अनंत ने कहा, “आज हमारी पदयात्रा का दसवां दिन है और आज ही यह यात्रा समाप्त हुई है। मैंने द्वारकाधीश के दर्शन किए हैं, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

नीता अंबानी की प्रतिक्रिया

नीता अंबानी ने अपने बेटे की इस आध्यात्मिक यात्रा पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, आज मुझे बहुत गर्व है। अनंत ने रामनवमी के दिन यह पवित्र पदयात्रा पूरी की। उनके साथ आए युवाओं ने हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाया। मुझे खुशी है कि इन बच्चों ने भगवान पर आस्था रखते हुए 10 दिनों तक पदयात्रा की।”

सपनों का साकार होना

अनंत अंबानी ने एक साक्षात्कार में कहा, “मेरी पत्नी भी आज यात्रा में शामिल हुई हैं। यहाँ से द्वारकाधीश का ध्वज लहराता दिखाई देता है। मेरा दिल प्रसन्न है, ऐसा लग रहा है जैसे मेरे सारे सपने पूरे हो गए।

भक्तिमय माहौल और सेवा

पूरी यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। हर दिन हनुमान चालीसा, श्री राम जय राम, गायत्री मंत्र और जय द्वारकाधीश के नारे गूंजते रहे। रास्ते में बच्चों, बुजुर्गों और यात्रियों को फल, नाश्ता और ठंडा पेय बांटा गया। विशेष रूप से बच्चे अनंत को देखने के लिए देर रात से सड़कों पर खड़े रहते और “जय द्वारकाधीश” के नारे लगाते।

यह भी पढे: अनंत अंबानी को अहमदाबाद के रबारी समुदाय के युवाओं ने सोने से जड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

अथक यात्रा

अनंत अंबानी बिना विश्राम के हर दिन पैदल चलते रहे। वह प्रतिदिन पदयात्रा समाप्त कर वंतारा लौटते और अगले दिन वहीं से पुनः यात्रा आरंभ करते। दोपहर 3 बजे से सुबह 8 बजे तक लगभग 10-12 किमी की यात्रा प्रतिदिन पूरी करते।

10 दिवसीय पदयात्रा का विवरण

दिन 1

स्थान: वंतारा से होटल श्याम-वे, न्यारा गेट तक
दूरी: 10 किमी
विवरण: यात्रा की शुरुआत भक्ति भाव से हुई।

दिन 2

स्थान: मामा साहेब मंदिर, खंभालिया के पास
दूरी: 11 किमी
विवरण: श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई।

दिन 3

स्थान: पोरबंदर रोड तक
दूरी: 12 किमी
विवरण: पुष्पवर्षा के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण।

दिन 4

स्थान: हसथल गांव पाटिया
दूरी: 11.5 किमी
विवरण: भक्तों ने भोजन और विश्राम के लिए आमंत्रित किया।

दिन 5

स्थान: सोनारडी गांव पाटिया
दूरी: 12 किमी
विवरण: कई गांवों से भक्तों की भागीदारी बढ़ी।

दिन 6

स्थान: गुरगड़ गांव पाटिया
दूरी: 11.5 किमी
विवरण: भक्ति गीतों के साथ यात्रा।

दिन 7

स्थान: महादेवड़िया गांव से 2 किमी दूरी तक
दूरी: 12 किमी
विवरण: श्रद्धालुओं में द्वारकाधीश के दर्शन की उत्सुकता।

दिन 8

स्थान: महादेवड़िया से खाड़ी तक
दूरी: 11.5 किमी
विवरण: भक्तों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि।

दिन 9

स्थान: खाड़ी से कोरला तक
दूरी: 12.5 किमी
विवरण: आस्था और समर्पण का प्रतीक।

दिन 10

स्थान: कोरला से द्वारकाधीश मंदिर
दूरी: 9.5 किमी
विवरण: समापन के साथ फल व नाश्ते का वितरण।