अनंत अंबानी को अहमदाबाद के रबारी समुदाय के युवाओं ने सोने से जड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

📝 Last updated on: April 18, 2025 7:23 pm
अनंत अंबानी

नमस्ते दोस्तों आज मै आपके लिए लाया हु वनतारा की और से अनंत अंबानी सर की पैदल यात्रा के सातवे दिन की जानकारी,दोस्तों अरबपती लोगों मे ऐसी उदारता ओर भक्ति सेवा ओर करुणा एक साथ जिसमे हो ऐसा इंसान आज तक मैंने किसी मे नहीं देखा, मुजे बहुत गर्व होता है अनंत अंबानी सर के व्यक्तित्व पर क्यू की मुजे ऐसे इंसान के लिए लिखने का मौका मिला है। अनंत अंबानी सर द्वारिका यात्रा के लिए रास्ते पर गुजरेंगे यह सोच कर छोटे छोटे बच्चे उनसे मिलने के लिए देर रात से अनंत सर का इंतजार करते है। आप लोग खुद सोच सकते है, बच्चों के दिल मे इतना प्यार अनंत सर के लिए है, ओर अनंत सर भी बिना संकोच बच्चों से मिलते है,नास्ता करवाते है,उनके साथ सेल्फ़ी लेते है, ओर बच्चों से बुजुर्ग तक सबको मिलते है। बुजुर्ग महिला या पुरुष उनके पेर छु के आशीर्वाद लेते है। उनकी तारीफ शब्दों मे बताना मेरेलिए असंभव है,आशा करता हु आपको यह आर्टिकल पसंद आए

अनंत अंबानी की द्वारका पदयात्रा का आज सातवां दिन है। उन्होंने रात 3 बजे गुरगद के पास लिमडी गांव से अपनी यात्रा शुरू की और सुबह 8 बजे महादेवड़िया गांव के पास पहुंचे।

अब तक की दूरी: 7 दिनों में 71 किलोमीटर। , खास पल: एक युवती अनंत अंबानी से मिलकर फूट-फूटकर रोने लगी। अनूठा अनुभव: एक युवक मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा लेकर अनंत से मिलने आया।

भावुक क्षण: अनंत अंबानी से मिलकर रोने लगी युवती

अनंत अंबानी padyatra

अनंत अंबानी की पदयात्रा के दौरान ओम होटल के पास एक भावुक दृश्य देखने को मिला। उषा नामक युवती, जो अनंत से मिलने आई थी, खुशी के मारे फूट-फूटकर रो पड़ी। अनंत ने उसे प्यार से संभाला और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।

अनंत अंबानी

“जब मैं अनंत साहब से मिली, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैंने उन्हें एक फोटो उपहार में दी और वनतारा (Vantara) जाने की इच्छा जताई। अनंत सर ने कहा – शायद आपको एक दिन वनतारा आना चाहिए।” – उषा

मारवाड़ी घोड़ा लेकर मिलने आया युवक

अनंत अंबानी

जामखंबालिया से अर्जुन सिंह जडेजा नामक युवक मारवाड़ी नस्ल के घोड़े के साथ अनंत अंबानी से मिलने पहुंचा। अनंत ने घोड़े का नाम पूछा और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई।

“गुजरात में मारवाड़ी नस्ल के घोड़े दुर्लभ होते जा रहे हैं। हमने अनंत सर की राय जाननी चाही। उन्होंने घोड़े की देखभाल की सराहना की और कहा कि हमने अच्छा रखरखाव किया है।” – अर्जुन सिंह जडेजा

उपहार में घोड़ा: अनंत अंबानी के जन्मदिन (10 अप्रैल) पर अर्जुन उन्हें मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा गिफ्ट करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े: vantara jamnagar: दुनिया का सबसे बड़ा एनिमल रेस्क्यू सेंटर वनतारा को भारत के सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

अनंत अंबानी से मिलने पहुंचे अहमदाबाद के युवक

अनंत अंबानी

अनंत अंबानी की पदयात्रा के दौरान अहमदाबाद के रबारी समुदाय के युवाओं ने उन्हें सोने से जड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

पिछले 7 दिनों से, अनंत अंबानी रिलायंस टाउनशिप-वनारा से द्वारका तक पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान हजारों लोग उनसे मिलने आ रहे हैं।

10 अप्रैल को द्वारका में अनंत का जन्मदिन होगा। लोग उपहार में फोटो, पगड़ी और अन्य चीजें दे रहे हैं। अनंत अंबानी भी बदले में आशीर्वाद और उपहार दे रहे हैं।

पदयात्रा की दिनचर्या: 10-11 किमी पैदल चलते हैं

अनंत अंबानी

अनंत अंबानी जहां अपनी यात्रा समाप्त करते हैं, अगले दिन वहीं से शुरुआत करते हैं। हर दिन वे रात 3 बजे से सुबह 8 बजे तक लगातार 10-11 किलोमीटर चलते हैं। यात्रा के दौरान वे बिना रुके चलते रहते हैं।

भक्तिमय माहौल में जारी यात्रा

हनुमान चालीसा, श्री राम जय राम… जय जय राम… का जाप हो रहा है। हर हर महादेव और जय द्वारकाधीश के जयकारे गूंज रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को नाश्ता, कोल्ड ड्रिंक और फल वितरित किए जा रहे हैं।

अनंत अंबानी की यह पदयात्रा पूरी तरह से एक आध्यात्मिक और भावनात्मक यात्रा बन चुकी है।

यह भी पढ़े: Anant Ambani: अनंत अंबानी ने बच्चों को दिया वनतारा का निमंत्रण जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड भी पदयात्रा में शामिल हुए