
Vantara Zoo – एक नज़र में
विषय | विवरण |
---|---|
पुरस्कार | ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार |
पुरस्कार प्रदाता | भारतीय पशु कल्याण बोर्ड |
नेतृत्व | अनंत अंबानी (रिलायंस फाउंडेशन) |
स्थान | जामनगर, गुजरात |
क्षेत्रफल | 3000 एकड़ ग्रीन बेल्ट क्षेत्र |
उद्देश्य | घायल, बीमार और संकटग्रस्त वन्यजीवों का इलाज और पुनर्वास |
प्रमुख सुविधाएं | अत्याधुनिक पशु अस्पताल, विशाल खुले क्षेत्र, पुनर्वास प्रोग्राम |
विशेष रसोई | 14,000 वर्ग फुट का हाथियों के लिए डेडिकेटेड न्यूट्रिशन किचन |
संरक्षित जानवरों की संख्या | 4700+ |
मुख्य प्रजातियाँ | 857 दलदली मगरमच्छ, 229 तेंदुए, 76 हाइब्रिड शेर, 71 बाघ, 1200+ इगुआना, 225 अफ्रीकी कछुए |
प्रसिद्ध व्यक्तियों का दौरा | नरेंद्र मोदी, रवीना टंडन, धीरेंद्र शास्त्री, श्री श्री रविशंकर, सद्गुरु, करीना कपूर |
अनंत अंबानी की प्रेरणा | बचपन का जुनून और नीता अंबानी से प्रेरणा |
अंतरराष्ट्रीय पहचान | दुनिया का सबसे बड़ा हाथी पुनर्वास केंद्र – 240+ हाथी रेस्क्यू |
भविष्य की योजनाएं | असम के काजीरंगा में नया केंद्र, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, वैश्विक संस्थाओं से साझेदारी |
vantara zoo को मिला भारत का प्रतिष्ठित ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार
vantara zoo Jamnagar, दुनिया का सबसे बड़ा पशु पुनर्वास केंद्र, अब भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार अनंत अंबानी के नेतृत्व में पशु कल्याण में किए गए अनुकरणीय योगदान को मान्यता प्रदान करता है। प्राणी मित्र पुरस्कार भारतीय पशु कल्याण बोर्ड अबी द्वारा उन संगठनों और व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने पशु कल्याण और संरक्षण में असाधारण योगदान दिया है और अपनी सेवाएं प्रदान की है यह पुरस्कार 1966 में प्रस्तावित किया गया था, और हाल ही में प्राणी मित्र पुरस्कार रिलायंस फाउंडेशन के अनंत अंबानी की पहल “वनतारा जामनगर एनिमल रेस्क्यू सेंटर” को प्रदान किया गया है
यह पुरस्कार पशु कल्याण के प्रति समर्पित व्यक्तियों और संगठनों के दिए गए योगदान और मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है
vantara zoo Jamnagar : क्या है और क्यों बना?

वनतारा, जिसका अर्थ है “जंगल का सितारा,” 3000 एकड़ में फैला एक विशाल पशु पुनर्वास केंद्र है, जिसे रिलायंस फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया है। यह कोई चिड़ियाघर नहीं, बल्कि एक सुरक्षित आश्रय स्थल है, जहां बीमार, घायल और संकटग्रस्त वन्यजीवों का इलाज कर पुनर्वास किया जाता है।
वनतारा जामनगर की विशेषताएं

- 3000 एकड़ का ग्रीन बेल्ट क्षेत्र: पशुओं के प्राकृतिक आवास की तरह ही संरचित यह केंद्र भारत और विदेशों से लाए गए लुप्तप्राय और संकटग्रस्त प्रजातियों के लिए आश्रय प्रदान करता है।
- अत्याधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाएं: वनतारा में अत्याधुनिक अस्पताल मौजूद हैं, जहां विशेष रूप से हाथियों, बाघों, तेंदुओं, मगरमच्छों और अन्य वन्यजीवों का इलाज किया जाता है।
- 14000 वर्ग फुट का हाथी रसोईघर: यहां हाथियों के लिए विशेष पोषण आहार तैयार किया जाता है, जिसमें रागी, नारियल और अन्य पौष्टिक तत्व शामिल होते हैं।
- वन्यजीव पुनर्वास कार्यक्रम: वनतारा में जीवों को पूरी तरह स्वस्थ करने के बाद प्राकृतिक पर्यावरण में पुनर्वासित किया जाता है।
- सुरक्षित एवं प्राकृतिक परिवेश: जानवरों के लिए विशाल खुले क्षेत्र बनाए गए हैं, ताकि वे प्राकृतिक माहौल में रह सकें।
नेता, अभिनेता और धर्मगुरुने ली vantara की मुलाकात
भारत और दुनिया के जाने-माने नेता अभिनेता यूट्यूबर और धर्मगुरुओं ने वनतारा की मुलाकात ली, और दिल से अनंत अंबानी और vantara टीम की सराहना की, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड जगत के जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्री ने भी vantara zoo की मुलाकात ली जिसमें रवीना टंडन और उनकी बेटी तक शामिल है, भारत और दुनिया भर में प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो की बागेश्वर बाबा के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने भी हाल ही में वनतारा जू की मुलाकात ली इसके उपरांत श्री श्री रविशंकर महाराज और सद्गुरु भी इस लिस्ट में शामिल है अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा की दुनिया भर में चर्चा हो रही है और लोग अनंत अंबानी की इस पहल की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े: vantara Jamnagar rescued a sick elephant and baby from Tripura within 24 hours
अनंत अंबानी की प्रेरणा और योगदान
अनंत अंबानी ने इस प्रोजेक्ट को अपने बचपन के जुनून के रूप में स्थापित किया है। उनकी माँ, नीता अंबानी से प्रेरणा लेते हुए, उन्होंने बेजुबान जानवरों की सेवा को अपने जीवन का मिशन बना लिया है।
vantara zoo Jamnagar को अंतरराष्ट्रीय मान्यता
वनतारा परियोजना को वैश्विक पहचान मिली है। यह केंद्र दुनिया के सबसे बड़े हाथी पुनर्वास केंद्रों में से एक है, जहाँ 240 से अधिक हाथियों को बचाया गया है।
vantara zoo Jamnagar को बॉलीवुड से मिला समर्थन
करीना कपूर खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस परियोजना की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वनतारा की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि यह पशु कल्याण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
vantara zoo Jamnagar में संरक्षित प्रजातियां
वनतारा में अब तक 4,700 से अधिक जीवों का संरक्षण किया जा चुका है, जिनमें 857 दलदली मगरमच्छ, 229 तेंदुए, 76 हाइब्रिड शेर, 71 बाघ, 1200 से अधिक इगुआना और 225 अफ्रीकी कछुए शामिल हैं।
vantara zoo को की भविष्य की योजनाएं
- काजीरंगा, असम में दूसरा वनतारा केंद्र: जल्द ही भारत के पूर्वी हिस्से में एक नया वनतारा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
- वन्यजीव चिकित्सा विश्वविद्यालय: पशु चिकित्सा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के लिए एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की योजना बनाई जा रही है।
- वैश्विक पशु कल्याण संगठनों से साझेदारी: वनतारा, सरकारी एजेंसियों और वैश्विक पशु बचाव संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इसे भी पढ़े: Elephants at Vantara Jamnagar are fed 130 kg of food every day
निष्कर्ष
वनतारा जामनगर केवल एक पशु पुनर्वास केंद्र नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो वन्यजीव संरक्षण को नए आयाम तक पहुंचा रहा है। अनंत अंबानी के नेतृत्व में, यह पहल भारत को वैश्विक पशु कल्याण के मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने में सहायक साबित हो रही है।
इसे भी पढ़े: PM Narendra Modi visits Vantara zoo in Jamnagar, feeds lion cubs and giraffes
FAQ
वनतारा एनिमल रेस्क्यू सेंटर क्या है?
यह एक गैर-लाभकारी पशु पुनर्वास केंद्र है, जहां घायल और संकटग्रस्त वन्यजीवों का इलाज और पुनर्वास किया जाता है।
वनतारा कहां स्थित है?
यह गुजरात के जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के पास स्थित है।
क्या वनतारा कोई चिड़ियाघर है?
नहीं, वनतारा एक पशु पुनर्वास केंद्र है, जहां जानवरों को सुरक्षित रखा और पुनर्वासित किया जाता है।
वनतारा में कौन-कौन से जानवर हैं?
बाघ, शेर, तेंदुए, मगरमच्छ, हाथी, कछुए, इगुआना, चिम्पांजी और कई अन्य दुर्लभ प्रजातियां यहां संरक्षित हैं।