Vantara: नमस्ते दोस्तों आज मे आप के लिए वनतारा कीओर से लेकर आया हु, जबर्दस्त जानकारी,तो आप आर्टिकल पूरा पढ़े आप को सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी,तो चलो दोस्तों आर्टिकल की शुरुआत करते है। ब्राजील मे स्थानांतरण के लिए चुने गाए 41 मैको की पहचान उनकी वंशावली ओर स्वास्थ्य केआधार पर की गई थी। इस बैच मे 23 मादा मैको है ओर 15 नर मैको है ओर 3 अलैंगिक किशोर शामिल थे। वनतारा ने ACTP के साथ साझेदारी मे विलुप्त हो चुके 41 स्पीक्स मैको को ब्राजील के बाहिया मे उनके मूल निवास स्थान मे पुनः स्थापित किया।
2000 मे विलुप्त घोषित कीये गए स्पीक्स मैकाउ को Vantara ने ब्राजील मे पुनर्वास करवाया

रिलायंस द्वारा स्तापित Vantara संरक्षण ओर पुनर्वास केंद्र वनतारा मे 2000 मे विलुप्त घोषित कीये गए स्पिक्स मैको को ब्राजील मे पुनः लाने के लिए एसोसिएशन फॉर द कंजर्वेशन ऑफ थ्रेटेंड पैरट्स ACTP के साथ भागीदारी की है। वनतारा से सम्बद्ध ग्रीन्स जुलोजिकल रेस्क्यू एंड रीहैबिलीटेशन सेंटर GZRRC ओर ACTP बर्लिन जर्मनी मे ACTP के प्रजनन केंद्र से 41 स्पिक्स मैको को ब्राजील के बाहिया मे एक रिलीज सेंटर मे स्थानंतरित करने के प्रयास का नेतृत्व कर रहे है।
वैश्विक पुनर्वास कार्यक्रम का हिस्सा बना वनतारा

वैश्विक पुनर्वास कार्यक्रम के हिस्से के रूप मे, vantara इस विलुप्त हो चुकी जंगली प्रजाति को ब्राजील के कैटिन्गा बायोम मे पुनः स्थापित करने के लिए ACTP को विशेषयज्ञ मार्गदर्शन ओर महत्वपूर्ण संसाधन प्रदान कर रहा है। वनतारा गुजरात के जामनगर मे 3000 एकड़ का वन्यजीव बचाव ओर पुनर्वास केंद्र है। इन पक्षियों का स्थानांतरण कार्यक्रम की पिछली सफलताओ के बाद किया गया है,जब 2022 मे 20 स्पिक्स मैको को जंगल मे छोड़ा गया था,जिसके परिणामरूप 20 वर्षों मे पहलीबार जंगल मे चूजे पैदा हुऐ थे।
ब्राजील मे स्थानांतरण के लिए चुने गए 41 मैकाउ
ब्राजील मे स्थानांतरण के लिए चुने गए 41 मैको की पहचान उनकी वंशावली ओर स्वास्थ्य के आधार पर की गई थी। इस बैच मे 23 मादा 15 नर ओर 3 अलैंगिक किशोर शामिल थे। उनमे से कुछ इस साल रिलीज के लिए तैयार कीये जा रहे समूह का हिस्सा बन गए जबकी अन्य को लंबे समय तक संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रजनन कार्यक्रम मे शामिल किया गया। पक्षियों को उनके स्थानांतरण से पहले जर्मनी के बर्लिन मे एक प्रजनन सुविधा मे 28 दिनों से अधिक समय तक संगरोध सहित सख्त स्वास्थ्य जांच से गुजरना पडा। इसके अलावा। यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक परीक्षण किया गया की वे किसी भी बीमारी से संक्रमित नहीं थे जो ब्राजील के जंगली पर्यावरण को प्रभावित कर सकते थे।
28 जनवरी को पक्षी चार्टर्ड प्लेन से ब्राजील के पेट्रोलिना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुवे थे

28 जनवरी को पक्षी बर्लिन से चार्टर्ड प्लेन से ब्राजील के पेट्रोलिना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुवे थे। वे उसी दिन वह पहुचे जिसके बाद उन्हे सीधे एक संरोध सुविधा मे ले जाया गया। साथ मे दो पशु चिकित्सकों की एक टीम.ACTP से एक कीपर ओर वनतारा के GZRRC से एक विशेषयज्ञ टीम ने स्थानांतरण की बारीकी से निगरानी की। पक्षियों की त्वरित निकासी की सुविधा के लिए हवाई अड्डे पर सीमा पुलिस ओर संधीय सीमा शुल्क का एक अस्थायी कार्यालय भी स्तापित किया गया था।
मार्टिन गूथ ने कहा अनंत अंबानी जी ओर वनतारा का आभार व्यक्त करते है

ACTP के संस्थापक मार्टिन गूथ ने कहा ACTP की ओर से हम स्पिक्स मैको रीइंटरोडक्शन प्रोजेक्ट मे उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री अनंत अंबानी जी ओर वनतारा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते है। उनके उदार वित्तीय समर्थन के अलावा वनतारा ने हमारे साथ जो विशेषयज्ञता साझा की है,वह इस विलुप्त जंगली प्रजाति के सफल प्रजनन मे अमूल्य रही है। जैव विविधता बहाली ओर लुप्तप्राय प्रजातियो के संरक्षण के लिए वनतारा का अटूट समर्पण,उनके जुनून,संसाधनों ओर सहयोगी दृष्टिकोण के साथ मिल कर इस पहल की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा है। यह साझेदारी एक साझा दृष्टीकोण ओर प्रतिबद्धता की शक्ति का उदाहरण है,ओर हमे उम्मीद है की यह दुनिया भर मे संरक्षण प्रयासों को प्रेरित करेगी। हम वनतारा के साथ साझेदारी मे अधिक से अधिक लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने के लिए तत्पर है।
यह भी पढ़े: Vantara new website launched: वन्यजीव संरक्षण के लिए एक डिजिटल युग की शुरुआत
स्पिक्स मैकाउ हॉलिवूड फिल्म रियो मे प्रसिद्ध रूप से दिखाया गया है

स्पिक्स मैको हॉलिवूड फिल्म रियो मे प्रसिद्ध रूप से दिखाया गया है। ओर यह दुनिया भर मे वैश्विक संरक्षण प्रयासों के केंद्र मे रहा है। जिसमे कैद मे इस प्रजाति की आबादी के पुननिर्माण के लिए मिलकर काम करने वाले लोग शामिल है। पिछली कुछ पहलों मे 2019 मे ब्राजील मे एक समर्पित रिलीज सेंटर की स्थापना, उसके बाद 2020 मे जर्मनी ओर बेल्जियम से 52 पक्षियों का परिवहन शामिल है। इसके बाद 2022 मे स्पिक्स मैको को उनके प्राकृतिक आवास मे छोड़ा गया, जो एक प्रमुख मिल का पत्थर था जिसके परिणामरूप सात जंगली चूजों का जन्म हुआ।
यह भी पढ़े: Vantara Zoo Area in Acres: वनतारा जू का क्षेत्रफल कितने एकड़ में फैला है?
वैश्विक वन्यजीव संरक्षण मे वनतारा को एक बड़ी उपलब्धि है

एक समृद्ध जंगली आबादी की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए वार्षिक रूप से पक्षियों को छोड़ना आवश्यक है,जिससे कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए पक्षियों को प्राप्त करना रिलीज सेंटर के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा वनतारा केंद्रित संरक्षण कार्यक्रमों की मदद से भारत की विविध वन्यजीव विरासत को बहाल करने के लिए भी प्रयास कर रहा है। इन पहलों मे प्रजनन ओर आवास बहाली के माध्यम से ऐसियाई शेरो की आबादी को मजबूत करना, बंदी प्रजाति के गैंडों को सुरक्षित आवासों मे फिर से वापिस लाना ओर सफल प्रजनन कार्यक्रम के बाद चित्ता को भारतीय जंगलों मे वापिस लाना शामिल है। स्पिक्स मैको का पुनर्वास परिस्थितिकी तंत्र की बहाली ओर प्रजातियों की पुनप्राप्ति के प्रति वनतारा की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है,जो वैश्विक वन्यजीव संरक्षण मे वनतारा को एक बड़ी उपलब्धि है।
FAQ
मैकौ (macaw) क्या है ?
मैकौ एक प्रजाति का तोता है यह अपने रंगबीरंगी पंखों के लिए जाने जाते है
Vantara Foundation ?
Vantara is run by Reliance Foundation and Anant Ambani