Khijadiya Bird Sanctuary, Jamnagar : खिजड़िया पक्षी अभयारण्य नमस्ते दोस्तों आप जानते ही हो जामनगर के आस पास प्रकृति की भरमार है तो आप के लिए आज लेके आया हु ऐसी ही एक प्रकृतिक जगह की जानकारी ये आर्टिकल मे आपको पूरी जानकारी मिलेगी ओर ये आर्टिकल आज खिजड़िया पक्षी अभयारण्य की जानकारी के लिए लिखा है.खिजड़िया पक्षी अभयारण्य कच्छ की खाड़ी के दक्षिण के किनारे पे जामनगर से तकरीबन 12 किलोमीटर उत्तर पूर्व की ओर है। जो बरसाती मीठे पानी की उथली झील का क्षेत्र है। जहा ज्वार के पानी का कीचड़ खाड़ी। ओर नमक के मैदान खारी जमीन पर मैग्रोव की झाड़ियो का संगम नजर आता है। अभयारण्य का कुल क्षेत्र 605 हेक्टेयर है,उस क्षेत्र मे कुल मिलाके मीठे पानी की तीन झील 1920 मे कृषि भूमि को खारे पानी से बचाने के लिए बनाई गई थी,,यह खिजड़िया पक्षी अभयारण्य का क्षेत्र की सीमा कच्छ की खाड़ी को लगकर बनाई गई है कच्छ की खाड़ी शुरू होते ही अभयारण्य की सीमा समाप्त होती है।
![](https://vantarajamnagar.in/wp-content/uploads/2024/12/જામનગર-નું-સ્વર્ગ-એટલે-આભાપારા-હિલ્સ-96-1024x576.webp)
यह अभयारण्य भारत के पश्चिमी भाग मे आता है ओर प्रवासी पक्षीयो का रास्ता खिजड़िया पक्षी अभयारण्य से होकर गुजरता है। इसका मतब ये होता है की उसमे से 90%पक्षी खिजड़िया पक्षी अभयारण्य मे रुकते है,90% जल पक्षी होते है, उनमे से 330 प्रजाति के जल पक्षी होते है एक बार की गणना के हीसाब से 165,000 से अधिक जल पक्षी यहा पाए गए है।
![](https://vantarajamnagar.in/wp-content/uploads/2024/12/જામનગર-નું-સ્વર્ગ-એટલે-આભાપારા-હિલ્સ-94-1-1024x576.webp)
जैसे आप ने ऊपर पढ़ा वैसे सभी पक्षी की फूल जानकारी तो मेरे पास उपलब्ध नहीं है फिर भी आप को जितना होसके उतनी सही जानकारी देने की कोशिश करूंगा तो आप को बताते है, ग्रेहाइपोकोलियस,वन वेगटेल,ग्रेनेकड़बँटींग,ब्लेकहेडेड बँटींग ,ग्रेलेग गुज,युरोपियन रोलर,ब्लेक नेकड़ स्टॉर्क,ग्रेट व्हाइट पेलिकन,डेलमेटियन पेलिकन,लेसर फ्लेमिंगो,ग्रेटर फ्लेमिंगो,ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीव,शिकारा,इंडियन स्पॉटेड ईगल,ब्लेक आइबिस,ब्लू चीक्ड बी ईटर,बार्न स्वेलों,क्रेस्टेड लार्क,इसाबेलीन श्राइक,ब्लेक विंग्ड काइट,ब्राह्मणी काइट,तितर पुंछ वाला जैकाना,ग्रेट थिक नी,कॉमन ग्रीनशैक,ग्रे फ्रेकॉलिन,इंपीरियल ईगल,लिटल टर्न,ब्लेक टेल्ड गॉडवीट,नॉब वील्ड डक,कॉमन क्रेन,कॉमन डील,डनलिन,गार्गनी,मेड़वाल,मार्श हैरियर,उत्तरी पिंटेल,शॉवलर,व्हिसलिंग डक,यूरेशीयन विगोन,पेल हैरियर,डेमोइसेल,कॉरमेरेट्स,डार्टर,ओर खिजड़िया पक्षी अभियारण्य मे पाए जाने वाले वन्य जीवों मे नीला बैल ,सियार,भेड़िया,जंगली बिल्ली,नेवला, भारतीय खरगोश ओर सांप इसमे सामील है।
यह भी पढ़े : vantara jamnagar : प्राणी संग्रहालय नहीं प्राणी सेवालाय है
यहा पर आप लोगों को अलग अलग प्रकार के घोंसले देखने को मिलेंगे जेसे की पेड़ पर,जमीन पर ओर पानी मे तैरते हुवे घोंसले भी आप देख सकते हो बतखों की कई प्रजाति तैरते हुवे घोंसले बनाती है,जेसे की काले गरदन वाले सारस पक्षी जो भारत मे कही भी आसानी से देखने को मिलजाते है,ये रिपोर्ट 1984 मे प्रसिद्ध भारतीय पक्षी विज्ञानिक सलीम अली ने जारी किया था,सलीम अली का जन्म 12 नवम्बर 1896 मे महाराष्ट्र बॉम्बे (मुंबई) मे हुआ था ओर 20 जून 1987 उम्र 90 साल के थे तब महाराष्ट्र बॉम्बे (मुंबई) उनका निधन हुआ उनको 1958 मे पद्मभूषण ओर 1976 मे पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया था,
![](https://vantarajamnagar.in/wp-content/uploads/2024/12/જામનગર-નું-સ્વર્ગ-એટલે-આભાપારા-હિલ્સ-16-1024x576.webp)
खिजड़िया पक्षी अभयारण्य मे वनस्पति पेड़ पौधे
खिजड़िया पक्षी अभियारण्य के आस पास के झील के उथले पानी की सतह पर उभरती हुई पानी की वनस्पतियों की भरमार है सबसे प्रमुख वनस्पति मे टाइफा अनगुस्टाटा,स्कीर्पस,साईपरस,सैकरम,स्पोटेसियम,प्रमुख वनस्पति है,पानी के ऊपर तैरती ओर जलमग्न पानी के नीचे की वनस्पति मे हाईड्रीला वर्टीसेलाटा,वैलिसनारिया,स्पाईरलिस ओर नाइस माइनर शामिल है,कैपरिस डेसीदुआ,अकेशिया निलोटिका एण्ड फीनिक्स,जेसी गैर जलीय प्रजातिया खिजड़िया पक्षी अभियारण्य मे आसानी से पाई जाती है,ऐलुरोप्स,सुएडा,ये वनस्पति समुद्री अभियारण्य मे उपलब्ध है,गांन्डो बावल,देशी बावल,पिलु,ये खिजड़िया पक्षी अभियारण्य के प्रमुख वृक्ष पेड़ है,इसके अलावा यहा एविसेनिया मरीना एक मैग्रोव प्रजाति यहा खिजड़िया पक्षी अभियारण्य मे पाई जाती है
![](https://vantarajamnagar.in/wp-content/uploads/2024/12/જામનગર-નું-સ્વર્ગ-એટલે-આભાપારા-હિલ્સ-17-1024x576.webp)
Khijadiya Bird Sanctuary, Jamnagar : देखने का समय
जामनगर से तकरीबन 16 किलोमीटर का अंतर मेरे हिसाब से है,यात्रा का टाइम अवधि 3 घंटे यात्रा समेत,परफेक्ट लोकेशन खिजड़िया गाव ,खिजड़िया गाव के नाम से ही खिजड़िया पक्षी अभयारण्य नाम मिला है इस बर्ड सेंचुरी को ,खिजड़िया गाव मे पहुचने के लिए आप को प्राइवेट केब किराये पे लेनी होगी जो आप को खिजड़िया पक्षी अभयारण्य मे आप को पहोचा देगी,हाला की खिजड़िया पक्षी अभयारण्य सुबह 6:30 को खुल जाता है ओर शाम को 5:00 बजे बंद होता है,मगर आपको सुबह 6:30 से दो पहर के 2:00 बजे तक खिजड़िया पक्षी अभयारण्य मे वन विभाग नियम के अनुरूप मे एन्ट्री रजिस्ट्रेशन करनी होती है जो दोपहर 2:00 बजे कार्यालय बंध होजाता है इसीलिए मेरा यही सुजाव रहेगा की आप दोपहर 2:00 बजे से पहेले खिजड़िया पक्षी अभयारण्य पे पहुच जाना चाहिये।
![](https://vantarajamnagar.in/wp-content/uploads/2024/12/જામનગર-નું-સ્વર્ગ-એટલે-આભાપારા-હિલ્સ-27-2-1024x576.webp)
ओर एक अहम बात शनिवार ओर रविवार को टिकिट दर मे 25% तक बढादी जाती है, खिजड़िया पक्षी अभयारण्य मे घूमने का सबसे अच्छा ठंड की मौसम मे समय सुबह का ओर श्याम का है अगर आप यह टाइम पे खिजड़िया पक्षी अभयारण्य मे मोजूद होंगे तो आप अद्भुत आनंद प्राप्त करेंगे ओर प्रकृतिका एक अनोखा ओर अनदेखा नजारा आप की आँखों के सामने होगा,खिजड़िया पक्षी अभयारण्य का प्रवेश शुल्क भारत के पर्यटक लोगोंके लिए 40 रूपिया है ओर विदेशी पर्यटक के लोए 10$ अमेरिकी डॉलर है,अनुमति ओर अधिक जानकारी हेतु वन संरक्षक कार्यालय जामनगर से संपर्क करे,फोन नंबर 0288 2679357
![](https://vantarajamnagar.in/wp-content/uploads/2024/12/જામનગર-નું-સ્વર્ગ-એટલે-આભાપારા-હિલ્સ-92-1024x576.webp)
यह भी पढ़े : Five cheetah cubs born at Vantara in Jamnagarजामनगर के वनतारा मे पांच चित्ता शावकों का जन्म
7-1-2025-वनविभाग ओर पक्षी संरक्षण की सयुक्त पहल से भारत मे पहलीबार पक्षियों की गिनती की जा रही है। जिसमे पूरे देश के साथ साथ गुजरात भी शामिल है। पूरी देश ओर विदेश से तकरीबन 125 पक्षी वैज्ञानिक ओर विशेषयज्ञ खिजडिया पक्षी अभयारण्य मे पहुच गए है,ओर अलग अलग 25 टीम बना कर काम कर रहे है। ओखा से नवलखी तक 170 किलोमीटर के समुद्र किनारे के मे अलग अलग टाइम तैनात की गई है।
![](https://vantarajamnagar.in/wp-content/uploads/2024/12/જામનગર-નું-સ્વર્ગ-એટલે-આભાપારા-હિલ્સ-93-1024x576.webp)
ओर ऑपरेशन शुरू होगया है। इस ऑपरेशन मे सूर्योदय से लेके सूर्यास्त तक काम किया जाता है। इसमे विशेष रूप से पक्षियों की प्रजातियों के साथ साथ पक्षियों की गिनती भी हो रही है। यहा यह उल्लेख किया गया है की जामनगर मे लग भग 300 स्थानीय ओर पर्यटक पक्षी की प्रजातिया पाई गई है। समुद्री राष्ट्रीय उद्यान ओर भारत का पहला समुद्री अभयारण्य जामनगर मे है। जामनगर जिला स्थानीय ओर विदेशी पक्षियों के लिए ठंड की मौसम मे बड़ी संख्या मे विदेशी पक्षी भी आते है.
FAQ
Where is Khijadiya Bird Sanctuary located
खिजड़िया पक्षी अभयारण्य गुजरात के जामनगर जिले मे जामनगर के पास खिजडिया गाव के पास आया है।
Why was Khijadiya Bird Sanctuary named Khijadiya
खिजड़िया पक्षी अभयारण्य का नाम खिजड़िया इसी लिए पडा क्यू की यह अभयारण्य खिजड़िया गाव मे स्थित है।